देश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव….कन्नौज से तेज प्रताप होंगे उम्मीदवार

Advertisement

Advertisement


लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है और अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को अगली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कन्नौज से तेज प्रताप यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं तो वहीं बलिया से सनातन पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। सबसे बड़ी खबर ये है कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी की जो नई लिस्ट सामने आई है उससे यह साफ हो गया कि पार्टी प्रमुख कन्नौज सीट से चुनाव नहीं लड़ेगे। यहां से उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को मौका दिया है। कन्नौज सीट यादव परिवार के पास ही है।

अखिलेश के चुनाव लड़ने के कयास पर लगा विराम
पिछले कई दिनों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं जिसपर आज विराम लग गया है। कन्नौज के स्थानीय नेता भी चाह रहे थे कि अखिलेश यादव ही इस सीट से चुनाव लड़ें।

अटकलों को हवा तब मिली थी जब गुरुवार को अखिलेश कन्नौज पहुंचे थे और जब लोगों ने पूछा था कि इस सीट से प्रत्याशी कौन होगा तो अखिलेश ने कहा था कि सपा का चुनाव चिह्न साइकिल है और मैं ही यहां हूं। उनकी इस बात को लेकर कयासबाजी हो रही थी कि सपा प्रमुख इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब यहां से मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button