खेल

IPL 2024 : आईपीएल में पहली बार लखनऊ ने गुजरात को दी पटखनी

Advertisement

आईपीएल 2024 का 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को पहली बार हराया। यश ठाकुर ने पांच विकेट चटकाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने 30 रन का योगदान दिया। यश ठाकुर ने पांच विकेट चटकाए और क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट हासिल किए।

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 164 रन का टारगेट दिया।

लखनऊ की तरफ से केएल राहुल ने 33 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 43 गेंद पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष ने 20 रन की पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button