छत्तीसगढ़

उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा की तस्करी कर रहे तस्कर गांजा छोड़कर हुए फरार..

Advertisement

(उज्जवल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा की तस्करी कर रहे तस्कर गांजा को छोड़कर फरार हो गए हैं। जहां ट्राली बैग में भरा 14 किलोग्राम गांजा को आरपीएफ पेंड्रारोड और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया था। वहीं टीम ने मामले में अपराध दर्जकर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Advertisement

वहीं दरअसल जीपीएम पुलिस नशे के कारोबारियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में थाना गौरेला एवम आरपीएफ के द्वारा पेंड्रा रोड स्टेशन में चेकिंग के दौरान 14 किलोग्राम अवैध मादक गांजा को जप्त किया गया है।

वहीं जबकि हम आपको बता दें कि हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के द्वारा रेंज के पुलिस अधीक्षक और रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर रेलवे के माध्यम से हो रही तस्कारियों में जिला पुलिस के सहयोग से कार्यवाही तथा संयुक्त अभियान चला कर स्टेशन तथा रेल की चेकिंग के संबंध में निर्देश दिया गया था।

इसी तारतम्य में थाना गौरेला एवं आरपीएफ पेंड्रा रोड के द्वारा लगातार पेंड्रा रोड स्टेशन व आने जाने वाले ट्रेनों से संदिग्धों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तरह से सायंकाल उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के समय की जा रही चेकिंग को देख कर गांजा तस्कर ट्राली बैग को रेलवे यार्ड की ओर छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए।

जिसे थाना गौरेला पुलिस एवम आरपीएफ की टीम के द्वारा जप्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि गांजा तस्कर मौके से फरार हो गए वही मामले में पुलिस अपराध दर्जकर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसके शुक्ला सहित आरपीएफ एवम जिले की पुलिस के स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button