छत्तीसगढ़

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम….इन जिलों में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में तेज आंधी तूफान चलने की आशंका जताई गई है। विभाग ने कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना भी जताई है।

Advertisement

इससे पहले मौसम विभाग ने 16 से 20 मार्च तक पांच दिनों का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान प्रदेश के जिलों मेकंकर बारिश भी हुई थी।

मौसम विभाग ने रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, लरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीर धाम

समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button