छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड….

छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी रायपुर समेत कई जिलो में आईटी की टीम ने दबिश दी है. रायपुर और राजनांदगांव के जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
इसके साथ ही फाइनेंस ब्रोकर और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीम पहुंची है. अमलीडीह, देवेंद्र नगर, कटोरा तालाब पर रेड कार्रवाई की जा रही है. आईटी के 17 अधिकारी कार्रवाई में शामिल हैं. आईटी की सेंट्रल और भोपाल यूनिट की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है.




