छत्तीसगढ़

20 मार्च तक छत्तीसगढ़ में होगी बारिश….

दिन में तेज गर्मी और रात में सर्द हवाओं का सामना कर रहे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावनाएं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने रविवार को ऐसे संकेत दिए हैं। वहीं, एमपी के अलावा कई और छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इससे पहले भी विदर्भ, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है।

Advertisement

IMD ने रविवार को जानकारी दी है कि 21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान की संभावनाएं हैं। वहीं, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 मार्च तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में 21 मार्च तक इस तरह का मौसम बना रह सकता है।

Advertisement

विभाग का कहना है कि विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 19 मार्च तक ओलावृष्टि के भी आसार हैं। साथ ही ओडिशा और झारखंड में 19 मार्च को ओले गिर सकते हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 मार्च तक हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग ने रविवार को जानकारी दी है कि केरल, माहे में अगले चार दिन, तमिलनाडु में तीन दिन, पुडुचेरी, करईकल में 2 दिनों तक मौसम गर्म रह सकता है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, मराठवाड़ा में भी बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button