छत्तीसगढ़

जुआरियों पर कार्रवाई करने में टीआई असफल, SP ने किया सस्पेंड

Advertisement

जशपुर :  जिले में सट्टा और जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने वाले फरसाबहार थाना प्रभारी को एसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Advertisement

जशपुर में ओडिशा के सरहदी इलाकों में लगातार जुआ और सट्टा की शिकायत के बाद जिला पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने दबिश देकर 7 जुआरियों को पकड़ा था.

इन बदमाशों के कुख्यात जुआ अड्डा से पुलिस ने एक लाख रुपये जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक (SP) ने पत्थलगांव, बगीचा सहित अन्य थानों में सटोरियों के विरूद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button