छत्तीसगढ़

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की ख़बर, कई माओवादी घायल..

Advertisement

दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है.

Advertisement

साथ ही भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को जब्त करने का दावा पुलिस कर रही है. दुर्गम इलाका होने के चलते अधिकारियों के पास भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है.

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है. माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है.

भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है. बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त कार्रवाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button