बिलासपुर

हरदा विस्फोट कांड के बाद, रिहायशी इलाके मे स्थित पटाखा दुकान सील, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाही

(आशीष मौर्य) : हरदा के पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने शहर मे भी कार्रवाही शुरू कर दी है. कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर , तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव , जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव, और प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा के संयुक्त दल ने लाइसेंस धारी सुनील कुमार तोलानी के सरजू बगीचा स्थित पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल, भंडारण, क्रय विक्रय , की जांच की जिसमे बहुत खामिया मिली।

Advertisement


उक्त दुकान में अनुज्ञप्ति के अनुसार कुल पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से बहुत अधिक पाई गई।दुकान रिहायशी इलाके में स्थित है। उक्त पटाखे के दुकान में विधि विरुद्ध तरीके से प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन किया जा रहा है, पटाखों के साथ साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी एकत्रित किए गए हैं, कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक है, वही क्रय विक्रय का लेखा जोखा विधिसम्मत तरीके से संधारित नही किया गया है, दुकान के अंदर अग्निशमन यंत्र नहीं रखा गया है, दुकान की शटर में स्टॉपर नही है। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण तथा बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील किए जाने की कार्यवाही दल के द्वारा की गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button