बिलासपुर

अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर करें कड़ी कार्रवाई….बार-बार शिकायत आई तो एसपी की होगी जिम्मेदारी : सीएम विष्णुदेव साय

Advertisement

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने एक्सस पर पोस्ट करते हुए बताया कि –

Advertisement

आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में शामिल हुआ।

इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की छवि से ही सरकार की छवि बनती है। इसलिए पुलिस अफसर इसका विशेष ध्यान रखें और जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी गई है उसका कड़ाई से पालन करें। निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से काम करें। अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें, अगर इसकी बार-बार शिकायत आई तो जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button