रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही, 9 जिलाध्यक्ष समेत 88 पदाधिकारियों को भेजा नोटिस…..

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रंजीत सिंह बेदी की उपस्थिति में दिनांक 1 फरवरी 2024 को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया था।

Advertisement

पूर्व घोषित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्तिथ 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव व 9 ज़िला अध्यक्षों का संगठन के प्रति उदासीन बर्ताव को देख कर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सहप्रभारी रंजीत सिंह बेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।।अनुपस्तिथ पदाधिकारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है और अगर उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो उन पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button