देश

BREAKING : इंडिया गठबंधन को लगा झटका….ममता बनर्जी अकेले ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह सीट शेयरिंग नहीं करने वाली हैं और अकेले चुनाव में उतरेंगी। ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बंगाल दौरे के संबंध में भी जानकारी नहीं दी है और जो भी प्रस्ताव टीएमसी ने उनके (कांग्रेस) के सामने रखा उसे ठुकरा दिया गया इसलिए वह अकेले चुनाव लड़ेंगी।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही बीजेपी को हरा देंगे।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button