छत्तीसगढ़

बीएनआई व्यापार व उद्योग मेला का हुआ भव्य शुभारंभ….

Advertisement

बिलासपुर की 20 वर्षों पुरानी सांस्कृतिक व व्यवसायिक परम्परा का निर्वाह कर रहे व्यापार व उद्योग मेला 10 जनवरी से 16 जनवरी तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीएनआई द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ 10 जनवरी 2024 को सांय 4 बजे मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक, विधायक बिल्हा ने किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के महानायक के डुप्लीकेट शशिकांत पेडवाल भी उपस्थित रहें।

Advertisement

इनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों मे अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर, धरमजीत सिंह, विधायक तखतपुर, सुशांत शुक्ला, विधायक ,बेलतरा, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी एवं रामशरण यादव महापौर बिलासपुर भी शामिल हुए।

बीएनआई व्यापार व उद्योग मेला के प्रमुख आकर्षणों में 10 से अधिक इंटरनेशनल झूले ,37 से ज्यादा फुड स्टाल्स, बिजनेस के 300+ स्टाल लगाये जायेंगे। जिनमें कन्जूमर गुड्स, बिजनेस सर्विसेज ,बैंक व फाइनेंस, स्कूल व कोचिंग, बिल्डर्स एवं फर्नीचर, आटोमोबाईल एवं ईवीएस ,फुड एवं एंटरटेनमेंट तथा हास्पिटल व वेलनेस सेंटर, दर्शको के लिये आकर्षण का केन्द्र बने।

व्यापार मेला में विद्यार्थियों के लिये ड्राइंग प्रतियोगिता व वायस आफ बिलासपुर, मेहंदी, रंगोली एवं ग्रूप डांस स्कूल व कॉलेज के स्टुडेंट्स के लिये, शहर की विभूतियों का सम्मान, विज्ञान प्रदर्शनी व फैशन शो का भी आयोजन किया गया है। 12 जनवरी युवा दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इस अवसर पर मेराथन का आयोजन भी इस व्यापार मेला का प्रमुख आकर्षण होगा। व्यापार मेला में लगे महिला उद्यमियों के स्टाल्स भी आकर्षक ढंग से पेश किया जायेंगे।

मायएफएम 94.3 द्वारा किस्मत की चाबी लकी ड्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इनाम दिये जायेंगे। फ्री हेल्थ केयर कैम्प, फ्री डेंटल केयर व आई चेक आप की सुविधा दर्शको के लिये उपलब्ध है। थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिये ब्लड डोनेशन भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button