छत्तीसगढ़

मंत्री दयालदास बघेल ने किया लोलेसारा मेला स्थल का निरिक्षण अधिकारियों क़ो दिए अवश्यक दिशा निर्देश

Advertisement

Advertisement


बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन हो रहा है। 12 से 15 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल व स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू तथा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज सोमवार क़ो चार दिवसीय आयोजित होने वाले संत समागम मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधीश ने होने वाले आयोजन के संबंध मे सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।
केबिनेट मंत्री ने मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मेले में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं. इस आयोजन की चर्चा अब दूर दूर तक होने लगी है.


कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा को निर्देश दिए कि वे अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने मेला स्थल मे सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस अधिकारी क़ो निर्देश दिए | इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, एडीएम डॉ. अनिल बाजपेयी, ए.एस.पी. पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय, मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी विजेंद्र सिंह वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि गण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button