छत्तीसगढ़

देशभर में थमे पहिए, तेल सप्लाई पर असर, अब हड़ताल का आगे क्या रहेगा हाल..

(शशि कोंन्हेर) : भारतीय न्याय संहिता के नए कानूनों के विरोध में सोमवार को देशभर में वाहन चालकों ने हड़ताल की। यह तीन दिवसीय हड़ताल का पहला दिन था और पहले ही दिन कई राज्यों में व्यवस्था चरमराती नजर आई। इससे पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सब्जियों और फलों की सप्लाई पर भी असर पड़ा।

Advertisement

भारतीय न्याय संहिता के नए प्रावधानों के मुताबिक हिट एंड रन केस के मामले में 7 लाख की पेनाल्टी और 10 साल की जेल हो सकती है। ट्रक, टैक्स और बस ऑपरेटर्स ने सरकार से इस प्रावधान को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे अनावश्यक शोषण को बढ़ावा मिलने का डर है।

Advertisement


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मंगलवार को फिर से बैठक बुलाई है। उधर सोमवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान व बिहार में स्थानीय ट्रांसपोर्ट यूनियंस ने निजी बसों, ट्रकों, तेल टैंकरों और टैक्सियों का संचालन बंद रखा।

हालांकि विभिन्न राज्यों में बंद का आंशिक असर देखने को मिला। पंजाब, मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात के सूरत और हरियाणा के अंबाला में भी ड्राइवर्स की हड़ताल रही। चूंकि ऑयल टैंकर ड्राइवर्स भी हड़ताल में शामिल थे, ऐसे में कुछ राज्यों ने तेल में कमी की शिकायत रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button