छत्तीसगढ़
33 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….

दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आज सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 33 लाख रुपये के इनामी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सरेंडर करने वालों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं।प्लाटून 16 के कमांडर कमलेश और नक्सली डॉक्टर टीम के सदस्य सुखलाल ने भी आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।
दंतेवाड़ा एसपी रॉबिंसन गुरिया ने पूरे मामले की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की लगातार दबाव की रणनीति का असर है।




