मुंगेली

ब्राउन शुगर व अफीम के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ब्राउन शुगर और अफीम की तस्करी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

थाना जरहागांव क्षेत्र में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 02 मोटरसाइकल में सवार 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर और 26.42 ग्राम अफीम बरामद हुआ। अभिषेक देवांगन, मयंक साहू, राजकुमार देवांगन और साहिल ठाकुर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Advertisement

आरोपियों के पास से 03 मोबाइल और 02 मोटरसाइकल भी जप्त किए गए हैं।
1. ब्राउन शुगर वजन 51.87 ग्राम कीमती 77805 रुपये
2. अफीम वजन 26.42 ग्राम कीमती 26420 रुपये
3. मोबाइल 03 नग कीमती 104000 रुपये
4. तस्करी में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 1,40,000 रुपये
मुंगेली पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button