छत्तीसगढ़

भिलाई निगम के जोन कमिश्नर सहित 32 रिक्त प्रमुख पदों पर जल्द होगी बहाली, विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर राज्य शासन को भेजा गया प्रस्ताव..

Advertisement

(रत्नाकर अलवा  संवाददाता लोकस्वर  टीवी)  भिलाई नगर :  नगर पालिका निगम में जोन आयुक्त, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी सहित लंबे समय से रिक्त पदों को बहुत ही जल्द भरा जाएगा। आज नगर निगम आयुक्त ने सभी रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र भेजकर जल्द रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति मांगी है।

Advertisement


नगर निगम में कल आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने निगम भिलाई में कई प्रमुख पदों पर नियुक्ति न किए जाने से काम में हो रहे अवरोध को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने के लिए के निर्देश दिए थे नतीजतन आज इस आशय का मांग पत्र छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित किया गया है।


वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के 2 पद, सहायक अभियंता के 4 पद, विधि अधिकारी का 1 पद, राजस्व अधिकारी के 2 पद, स्वास्थ्य अधिकारी का 1 पद, निगम सचिव का 1 पद, उप अभियंता के 10 पद तथा स्वच्छता निरीक्षक के 4 और राजस्व निरीक्षक के 7 पद लंबे समय से रिक्त हैं।

बैठक बाद इन रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु मांग पत्र बनाकर निगम आयुक्त के माध्यम से राज्य शासन को भिजवाया गया है ताकि वहां से जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त होते ही इन पदों पर नियुक्ति की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button