छत्तीसगढ़
19 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली है.
सरकार की महत्वपूर्ण पुनर्वास नीति और “नियद नेल्लानार” योजना से प्रभावित होकर 19 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.
इनमें से 10 नक्सलियों पर कुल 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था.




