बिलासपुर

बिलासपुर जिले में,कलेक्टर ने दुर्गोत्सव के लिए, जारी की गाइडलाइन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। यहां मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने बिलासपुर , जिले में दुर्गोत्सव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इस गाइडलाइन के मुताबिक बिलासपुर में भी राजधानी रायपुर की तरह मां दुर्गा की प्रतिमा तथा अन्य प्रतिमाएं 8 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं होनी चाहिए।इसी तरह दुर्गोत्सव के लिए बनाए जाने वाले पंडाल का अधिकतम आकार 15 बाई 15 रहेगा। इसी तरह दुर्गोत्सव में प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाए़ं न तो बनाई जा सकेंगी और ना ही स्थापित की जा सकेंगी। इन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। वही मां दुर्गा के लिए बनाए जाने वाले पंडाल के सामने कम से कम 500 फीट की जगह होनी चाहिए। इसके अलावा भी जिला कलेक्टर ने दुर्गोत्सव को देखते हुए जारी की गई गाइडलाइन में कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए और भी बहुत सी हिदायतें जारी की हैं। इन सभी का पालन दुर्गोत्सव समितियों को हर हाल में करना होगा। उनके द्वारा जारी गाइडलाइन की छाया प्रति साथ में दी जा रही है। उसका अवलोकन कर गाइड लाइन में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी ली जा सकती है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button